नई दिल्ली, 2 नवंबर (भाषा) बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' 2026 में दर्शकों के सामने आएगी। इस बात की पुष्टि रविवार को निर्माताओं ने की।
फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने पहले शाहरुख के साथ 2023 में आई हिट फिल्म 'पठान' में काम किया था। 'किंग' का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।
इस फिल्म की घोषणा शाहरुख के 60वें जन्मदिन के अवसर पर की गई, साथ ही एक वीडियो भी जारी किया गया जिसमें अभिनेता एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके एक्शन दृश्यों की झलक भी दिखाई गई है।
प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम- किंग। यह शोटाइम है! सिनेमाघरों में 2026।'
फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान और दीपिका पादुकोण भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
शाहरुख और दीपिका ने पहले 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पठान' और हाल ही में 'जवान' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया है।
अभिनेता ने हाल ही में राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी के साथ भी काम किया।
You may also like

रातˈ को सिरहाने रख दें सिर्फ एक प्याज और देखें कमाल वैज्ञानिक भी मान गए इसके जबरदस्त फायदे जानिए कौन-कौन सी बीमारियाँ होंगी छूमंतर﹒

पहलेˈ डाला खौलता तेल, ऊपर से डाल दी लाल मिर्च… पत्नी का ऐसा खौफ चीख तक न सका पति﹒

रित्विक घटक: विभाजन के दर्द को सिनेमा में जीवित करने वाला

अमित ठाकरे का प्रकाश सुर्वे पर तीखा हमला: मराठी भाषा का अपमान

युगांडा में धर्म परिवर्तन के कारण पिता ने बेटी को जिंदा जलाया





